फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers traveled to Kurukshetra to protest against police lathicharge

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का कुरुक्षेत्र कूच

Mon, 14 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers traveled to Kurukshetra to protest against police lathicharge
किसान उत्पीडन के विरोध में कुरुक्षेत्र रवाना होते भाकियू तोमर के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को भाकियू तोमर से जुड़े किसानों ने कुरुक्षेत्र के लिए कूंच कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकारें किसानों का शोषण करना बंद कर दें नहीं तो किसान सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हबीब गुर्जर ने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल न करे। किसान मेहनत करके अनाज पैदा करता है। सरकारों को उखाड़ने की भी ताकत रखता है। मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अत्याचार में अंग्रेजी शासन को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अध्यादेश वापस ले और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करे। सरकार को किसानों के सब्र की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। इसके बाद किसान कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इनमें मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विक्की तोमर, सुबोध काकरान, अनिल राणा, सोनू तेजियान, तहसील प्रभारी राव सलीम, सुनील राणा, हाजी सलीम, कृष्ण सिंह फौजी, राजेंद्र बर्मन, वीरेंद्र राणा उर्फ मिंटू, दिनेश शर्मा, जोनी राणा, विक्की राणा, अरविंद कुमार, अरुण शर्मा, अजय भानू प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed