{"_id":"610450788ebc3e670211d87e","slug":"farmers-staged-a-sit-in-on-the-sugar-mill-saharanpur-news-mrt5496431193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चीनी मिल पर धरना देकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चीनी मिल पर धरना देकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
- तहसीलदार को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। भारतीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं के चलते किसान सहकारी चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के रवैया के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया। किसानों की समस्याओं को निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अजब सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया को रोका जाए। यदि उस प्रक्रिया को पूर्ण करना है, तो मिल कर्मियों द्वारा किसानों के रकबा व आवास पर भेज कर कार्य पूर्ण किया जाए। ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी तथा हजारों रुपए खर्च से मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि एमएसपी को शत प्रतिशत की गारंटी तथा बिना किसी शर्त के तत्काल लागू किया जाए। किसान सहकारी चीनी मिल पर विगत वर्ष के बकाया का ब्याज सहित भुगतान, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने, विद्युत विभाग द्वारा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने, गांव में कैंप लगाकर किसानों के खराब विद्युत बिलों को ठीक करने जैसे काम भी तत्काल कराए जाएं।
धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार नितिन राजपूत को संगठन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान विनोद कुमार, जोहर सिंह राणा, कंवर सिंह, गौरव राणा, सतपाल सिंह, तरसेम सिंह, पवन राणा, मेनपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, उस्मान अंबेहटा, जब्बार, लोकेंद्र सिंह, डा तौफीक, दीपक राणा, सोनू राणा रहे।