फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers sit on power house

किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना

Sat, 11 Jan 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers sit on power house
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिजली कटौती, जर्जर तारों, एचटी लाइनों को आबादी से हटवाने, बिजलीघर में दलालों के प्रवेश पर रोक आदि की मांग को शुक्रवार को भाकियू टिकैत और तोमर गुट से जुड़े किसानों ने 33 केवीए बिजलीघर फतेहपुर भादो पर अलग अलग धरना दिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के किसान सुबह बिजलीघर पर पहुंचे। यहां मौजूद एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को उन्होंने अपने बीच धरने पर बैठाकर उनका घेराव कर नारेबाजी की। जिला प्रवक्ता चौ रघुबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष अजय काम्बोज ने कहा आर्य नगर की गली में खंभा टूटा पड़ा है जिसे नहीं बदलवाया जा रहा है। बिजली कटौती की जा रही है। जर्जर तारों और आबादी के बीच से गुजर रही एचटी लाइनों से हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। लापरवाह कर्मचारियों को तत्काल बदला जाए। किसान नेताओं ने कहा यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तो वे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। इसके बाद एसडीओ को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन दिया। इसमें केहर सिंह, मनोज, नंदू, वसीम, कुलदीप, डॉ. जुनैद, नीटू प्रधान, अनीस अहमद, अनुज काम्बोज प्रधान, मोनू मलिक, विशाल काम्बोज, मुकेश काम्बोज, आशीष, अरविंद कुमार, मंसूर, कलीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

भाकियू तोमर गुट के किसानों ने भी मंडल प्रभारी अजय पुंडीर के नेतृत्व में बिजलीघर पर पहुंच धरना दिया। किसानों की मांग थी कि वर्ल्ड बैंक फीडर पर कर्मचारी बदला जाए, बिजलीघर में दलालों का प्रवेश बंद हो, महिलाओं के लिए बिल जमा करने की अलग से लाइन बनाई जाए, बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने से पहले दिस दिन का नोटिस जरूर दिया जाए। किसानों ने उक्त मांगों के संबंध में एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव प्रधान संजय काम्बोज, नगर अध्यक्ष हाजी सलीम, सदर तहसील प्रभारी सलीम अहमद, ब्लाक पुंवार का प्रभारी सुनील राणा, विरेंद्र राणा, दिनेश शर्मा, मलय पंडित, दिलशाद अहमद, अक्षय काम्बोज, मदनलाल, रविंद्र कुमार, रामपाल, छोटेराम, मसरूर अहमद, राजेश्वर सिंह, सतपाल आदि रहे। धरने के दौरान पूरे समय एसओ फतेहपुर अमित शर्मा मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed