फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' organization submitted memorandum to mill officers

किसान संगठन ने मिल अफसरों को सौंपा ज्ञापन

Sat, 01 Feb 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers' organization submitted memorandum to mill officers
किसान संगठन ने मिल अफसरों को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नानौता। भारतीय किसान संगठन (अराजनैतिक) की ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रधान प्रबंधक के नाम मिल अधिकारियों को सौंपा गया। इस दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि 12 फरवरी तक इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शनिवार को भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरणसिंह व जिलाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान सहकारी चीनी मिल अतिथीगृह पहुंचे, जहां पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मिल प्रधान प्रबंधक के नाम ज्ञापन उनकी अनुपस्थिती में अधिकारियों को सौंपा। भाकिसं ने कहा कि किसानों के लिए यार्ड की समुचित व्यवस्था की जाए, जिसमें बुनियादी सुविधाएं मिल सके। ब्वॉयलर प्रकरण से लेकर फर्जी पर्ची प्रकरण में संलिप्त कर्मचारियों का तत्काल निलंबन किया जाए। चीनी मिल के अधिकृत क्रय केंद्रों से आने वाले गन्ने के साथ ट्रकों में आ रही मिट्टी व रेत पर प्रतिबंध लगाई जाए। निजी फैक्ट्रियों की तर्जपर 20 प्रतिशत बेसिक कोटा बढ़ाई जाए। सरकार के आदेश के अनुसार गन्ना भुगतान 14 दिन में कराएं। इस दौरान ज्वाहर सिंह, ठा. मुल्की सिंह, सिल्लू त्यागी, श्यामसिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed