फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers jammed due to lack of sugarcane

गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने लगाया जाम

Tue, 12 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed due to lack of sugarcane
जाम लगाते किसानों को समझाते थानाध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण गन्ना तौल नहीं होने पर गुस्साए किसानों ने नानौता देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाबुझाकर किसी तरह से जाम को खुलवाते हुए यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे बायलर की चेन सॉफ्ट टूटने के चलते मिल की तौल बंद हो गई। चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का सब्र सोमवार की शाम करीब चार बजे टूट गया। गुस्साएं किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्राली के साथ नानौता देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि पिछले 15 घंटे से लगातार वे भूखे प्यासे हैं और कंपकंपाती सर्दी में गन्ना लेकर खड़े हैं। चीनी मिल का तौल बंद है, मिल कब चलेगी इसकी सही जानकारी नहीं दी जा रही है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि व मिल सीसीओ ने किसानों को समझाबुझाकर शांत करते हुए करीब 20 मिनट बाद ही जाम खुलवा दिया। चीनी मिल सीसीओ ने कहा कि किसान अपना टोकन कटा सकता है और सोमवार देर रात्रि तक चीनी मिलने की संभावना है। ऐसे में किसान धैर्य से काम ले।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल के जीएम डा प्रशांत कुमार ने बताया कि रविवार की रात में बॉयलर की चेन साफ्ट में खराबी आ गई थी, जिसके चलते गन्ना पेराई नहीं हो पा रहा है। इसके लिए टेक्निकल टीम को लगाया गया है। उम्मीद है कि देर रात तक खराबी ठीक हो जाएगी और गन्ना तौल चालू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed