फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers going to picket clash with the police, uproar

Saharanpur News: धरना देने जा रहे किसानों की पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

Fri, 16 Jun 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers going to picket clash with the police, uproar
- जैन कॉलेज रोड पर लगा जाम, मंडलायुक्त कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

- अपर आयुक्त प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना किया खत्म

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर धरना देने जा रहे किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक होने के साथ हंगामा हुआ। इससे जैन कॉलेज रोड पर जाम लग गया। एसपी सिटी और सीओ ने किसानों को रोका। मगर, बाद में उन्हें जाने दिया गया। तत्पश्चात किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर धरना दिया। अपर आयुक्त प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया। मांगे पूरी न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी।
शुक्रवार को मल्हीपुर रोड की तरफ से किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के साथ बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए जैन कॉलेज की तरफ आ रहे थे। यहां आवास-विकास के मोड़ पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ उन्हें रोक लिया। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। पुलिस ने यह जानने के लिए किसानों को रोका था कि वह कहां जा रहे हैं। काफी देर पुलिस के साथ इनकी नोकझोंक होती रही। इसके बाद पुलिस ने इन्हें जाने दिया। यह जैन कॉलेज रोड से कलेक्ट्रेट तिराह, दिल्ली रोड से हसनपुर तिराहा होकर मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे और टैंट लगाकर धरना दे दिया। किसानों ने विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पता लगने पर अपर आयुक्त प्रशासन सुरेंद्र राम मौके पर पहुंच गए। किसानों ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। अपर आयुक्त प्रशासन ने किसानों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को वहां बुला लिया। अपर आयुक्त प्रशासन ने 30 जून तक सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना दिया। ठाकुर पूर्ण सिंह ने चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समय में मांगे पूरी न हुई तो मंडलायुक्त कार्यालय पर महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल, प्रदेश मंत्री महेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अजब सिंह, प्रवक्ता आशीष पुंडीर, विनोद प्रधान, राजकुमार, दीपक राणा, प्रवीण कुमार, महेश त्यागी मौजूद रहे।

यह उठाई मांगे
किसानों ने मेडिकल ट्रीटमेंट वेस्टेज प्लांट के संबंध दर्ज मामले खत्म करने, विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद कराने, गन्ने का बकाया भुगतान कराने, बेसहारा गोवंश रखने की व्यवस्था, नहरों, नदियों और प्रदूषण मुक्त, सहकारी सोसायटी में खाद की आपूर्ति, हाईवे पर बड़गांव कट देने, नानौता राजकीय डिग्री कॉलेज भ्रष्टाचार का आरोप लगाते जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed