फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers gheraoed the power house when the officials did not come

Saharanpur News: अधिकारियों के न आने पर किसानों ने किया बिजलीघर का घेराव

Tue, 11 Apr 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers gheraoed the power house when the officials did not come
बिजली घर सरसावा पर धरना देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता
सरसावा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में बुलाने के बावजूद विद्युत अधिकारियों के ना आने पर गुस्साए किसानों ने बिजली घर का घेराव किया। इस दौरान नगर के पेस्टीसाइड विक्रेता के विरुद्ध नकली दवा तथा पेस्टीसाइड बेचने का आरोप लगा रोष जताते हुए अधिकारियों को शिकायत करने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन


सोमवार को सरसावा स्थित खंड विकास कार्यालय के परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत आयोजित हुई। इसमें गांवों में बदहाल विद्युत व्यवस्था के प्रति अधिकारियों को जवाबदेह बनाते हुए पंचायत में आने को कहा गया। परंतु कोई भी विद्युत अधिकारी पंचायत नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए यूनियन के कार्यकर्ता बिजलीघर सरसावा पर धूप में ही धरना देकर बैठ गए। किसानों के घेराव करने की सूचना के बाद एसडीओ सरसावा तथा चिलकाना बिजलीघर पहुंचे तथा किसानों से संवाद करते हुए देरी से पहुंचने पर खेद प्रकट किया। जिसके उपरांत किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए धरना समाप्त कर दिया। भाकियू की पंचायत में सरसावा में अंबाला रोड स्थित एक खाद बीज आदि बेचने वाले एक दुकानदार पर नकली पेस्टीसाइड बेचने का आरोप लगाया। पंचायत में मौजूद किसान ने कहा की उसने इसी दुकान से गेहूं की फसल पर किया जाने वाला पेस्टीसाइड स्प्रे खरीदा। जिससे उसकी 26 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। जिस कारण उसे करीब तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उक्त पेस्टीसाइड विक्रेता की शिकायत जिले के अधिकारियों से करने की बात तय की। पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए डाली जा रही पाइप लाइन के लिए खोदाई की जा रही सड़कों की मरम्मत कराने की मांग करते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

पंचायत में सरदार भूपेंद्र सिंह भोला, सरसावा ब्लॉक अध्यक्ष ओमबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, सरदार जगतार सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह लाडी, आदिल, नाजिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed