फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers disturbed by thieves, guarded in forest

चोरों से किसान परेशान, जंगल में दे रहे पहरा

Thu, 01 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers disturbed by thieves, guarded in forest
बड़गांव। थाना क्षेत्र के जड़ौदा पांड़ा क्षेत्र के जंगलों में पिछले कई दिन से किसानों के नलकूपों से विद्युत उपकरणों की चोरी का भय बना है। ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जड़ौदा पांड़ा क्षेत्र दो जिले शामली व मुजफ्फरनगर की सीमा से सटा हुआ संवेदनशील क्षेत्र है। इस क्षेत्र में दूसरे जिले के बदमाश चोरी आदि की घटना को अंजाम देकर आसानी के साथ फरार हो जाते हैं। ग्रामीण शिवकुमार, अरविंद त्यागी, दिनेश, नेपाल, सुंदर सिंह आदि ने कहा पहले पीआरवी पुलिस की एक गाड़ी रात के समय में इस मार्ग पर तैनात रहती थी, लेकिन अब पिछले कई दिन से पीआरवी पुलिस की इस गाड़ी को इस क्षेत्र से हटा दिया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुन: इस क्षेत्र में रात्रि के समय में पीआरवी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रनबीर सिंह ने कहा शीघ्र ही क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed