फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' concern increased after seeing paddy crops submerged

धान की जलमग्न फसलों को देख किसानों की चिंता बढ़ी

Wed, 12 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers' concern increased after seeing paddy crops submerged
साढौली कदीम के गांव तिडफुआ में जलमग्न हुई धान की फसल - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। असमय बारिश होने से किसानों की धान की फसलें जलमग्न हो गई। जलमग्न फसलों को देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम के अंतर्गत मंगलवार को बेमौसम हुई बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि पहले कर्ज उठा उन्होंने सूखे में सिंचित कर अपनी फसलों को तैयार किया अब फसल कटाई के समय बे मौसमी बारिश के कहर ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। क्षेत्र के गांव रसूलपुर, चकखीजरपुर, कवादपुर, कांसेपुर, तिड़कुआ, नुनयारी, मीरपुर ठसका आदि कई गांवों में धान की फसल कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। अचानक हुई बारिश से फसल कटाई तो बाधित हुई है साथ ही खड़ी हुई एवं कटाई की गई फसलें भी जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

किसान बिशंबर सिंह, केहर सिंह, अरविंद, बिजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, राजेश पंवार, खालिद, इमरान, मन्नान रावत आदि का कहना है कि बेमौसम बारिश से उनकी धान, मक्का, उड़द, चारा एवं सब्जी की फसलें बर्बाद हो गई हैं। पीड़ित किसानों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि वे किसान हित में उन्हें आवश्यक मुआवजा प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed