फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers are becoming aware, incidents of burning crop waste have reduced.

Saharanpur News: जागरूक हो रहे किसान, फसल अपशिष्ट जलाने की घटनाएं घटीं

Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers are becoming aware, incidents of burning crop waste have reduced.
सहारनपुर। फसल अपशिष्ट जलाने के मामले में प्रदेश स्तर पर घटनाएं पांच वर्षों में बढ़ी हैं, लेकिन मंडल की बात करें तो सहारनपुर और मुजफ्फरनगर ने इसमें अच्छी प्रगति की है। जागरुकता बढ़ने और कई विकल्पों के चलते यहां पर फसल अपशिष्ट जलाने की घटनाओं में कमी आई है, जबकि शामली में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फसल अपशिष्ट को जलाने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सैटेलाइट के माध्यम से जहां भी अधिक ऊष्मा वाले स्थान का पता चलता है, तो जिले में गठित टीम मौके पर जाकर पड़ताल करती है।
विज्ञापन

यदि फसल अपशिष्ट जलाने की पुष्टि होती है। तब संबंधित किसान या व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इस वर्ष की 15 सितंबर से 30 नवंबर तक की रिपोर्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में सहारनपुर जिले में इस वर्ष कुल 23 फसल घटनाओं की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो चार में जुर्माना लगाया गया। 17 घटनाएं ऐसी मिली, जो फसल अपशिष्ट या फिर अन्य श्रेणी में नहीं पाई गई। टीम ने चार किसानों के ऊपर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसी तरह शामली में इस वर्ष कुल 58 घटनाएं दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में 42 घटनाएं दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed