फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer who went to give water to the field died of current

पॉलीटेक्निक से मुंह मोड़ रहीं छात्राएं, सीटें खाली

Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer who went to give water to the field died of current
सहारनपुर। पॉलीटेक्निक से छात्राओं का मोह भंग हो रहा है। नतीजा यह है कि राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कहीं सीटें खाली चल रही हैं तो कहीं छात्राओं की संख्या गिनी चुनी ही है।
विज्ञापन

जनपद में दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान हैं। दिल्ली रोड स्थित पॉलीटेक्निक में को-एजुकेशन है। यानी छात्र और छात्राएं दोनों पढ़ते हैं। संस्थान में चार ट्रेड चलती हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, एमओएम एंड एसपी यानी मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस और पीजीडीसीए शामिल हैं। सभी में 67-67 सीटें निर्धारित हैं। संस्थान सूत्रों ने बताया कि पूर्व के वर्षों में छात्राओं की संख्या लगभग छात्रों के बराबर रहती थी। कुछ समय से छात्राओं की संख्या लगातार कम हो रही है। प्रधानाचार्य विश्वास कुमार के अनुसार कंप्यूटर साइंस में 67 सीटों के सापेक्ष 62 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या मात्र पांच है। इलेक्ट्रॉनिक्स में 67 सीटों के सापेक्ष 64 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें मात्र दो छात्राएं हैं। इसी प्रकार एमओएम एंड एसपी में 67 सीटों के सापेक्ष मात्र दस पंजीकरण हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या दो ही है। इस प्रकार 136 पंजीकृत विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या मात्र नौ है। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गागलहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस ट्रेड है। यहां दोनों में 20 से 30 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

निजी संस्थान बंदी की कगार पर
जिले में 14 निजी पॉलीटेक्निक संस्थान हैं, जिनमें से पांच संस्थान ऐसे हैं, जिनमें पंजीकरण न के बराबर है। ऐसे में यह संस्थान बंदी की कगार पर हैं। बीते वर्ष इन 14 निजी पॉलीटेक्निक में कुल 3,000 सीटों के सापेक्ष मात्र 700 सीट भरी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है लड़कियां कम होने की वजह
राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड के प्रधानाचार्य विश्वास कुमार का कहना है कि तकनीकी क्षेत्र में लड़कियां कम ही आती हैं। प्रदेश भर की पॉलीटेक्निक में यही स्थिति है। इसकी प्रमुख वजह तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरियों की कमी होना है। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां उन क्षेत्रों को चुनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed