{"_id":"6826447fc2f94bd828096db6","slug":"farmer-union-leader-rahul-bedi-arrested-six-identified-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-149486-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसान यूनियन नेता राहुल बेदी गिरफ्तार, छह की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसान यूनियन नेता राहुल बेदी गिरफ्तार, छह की पहचान
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (बेदी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरटीओ कार्यालय के बाहर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। छह अज्ञात की पहचान कर ली गई है।
24 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन (बेदी गुट) के बैनर ई-रिक्शा चालकों ने तय रूटों में संशोधन की मांगों को लेकर आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया था। इससे आवागमन बाधित हुआ था और कार्यालय के कार्य करने में कर्मचारियों को परेशानी हुई थी। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी राहुल बेदी को आंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ देहात कोतवाली, शहर कोतवाली में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि छह अज्ञात की पहचान कर ली है।