फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer serious due to collision with roadways bus

रोडवेज बस की टक्कर से किसान गंभीर

Tue, 27 Oct 2020 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer serious due to collision with roadways bus
रोडवेज बस की टक्कर से किसान गंभीर
विज्ञापन

तीतरो। रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मोपेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम महंगी निवासी किसान प्रीतम सिंह सोमवार की देर शाम अपनी मोपेड द्वारा गंगोह -नानौता रोड स्थित बिजलीघर के पास खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गंगोह की ओर से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने मोपेड को अपनी अपनी चपेट में ले लिया। बस किसान को करीब 50 मीटर दूरी तक खींचते हुए ले गई। राहगीरों के चिल्लाने पर चालक ने बस को रोका। इसके बाद किसान को मोपेड सहित अगले पहिए के नीचे से बेसुध अवस्था में बाहर निकाला। सूचना मिलने पर किसान के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक बस सहित मौके से भाग गया।

युवक पर हमला कर गंभीर घायल किया
नकुड़। महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी कर रहे युवकों का विरोध करने पर आरोपियों ने एक युवक की धुनाई कर दी। गांव शुक्रताल के अनुज भारद्वाज पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि उसका भाई राजू दोपहर में अपने घर के बाहर बैठा था। तभी वहां गांव के दो युवक आकर बैठ गए और महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें करने लगे। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उक्त दोनों युवक उस वक्त तो वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद नकुड़ जाते वक्त आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली में दो युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed