फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake documents prepared by changing photos in PAN and Aadhar card

Saharanpur News: पैन व आधार कार्ड में फोटो बदलकर तैयार किए फर्जी दस्तावेज

Thu, 20 Nov 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fake documents prepared by changing photos in PAN and Aadhar card
सहारनपुर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता रविंद्र पाल सिंह के पैन व आधार कार्ड में फोटो बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उनके हस्ताक्षर में बदल दिए। थाना जनकपुरी में प्राथमिक दर्ज हुई है।
विज्ञापन

रविंद्र पाल सिंह सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में ड्रेनेज मंडल अलीगढ़ में तैनात हैं। उन्होंने थाना जनकपुरी में पैन और आधार के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद मामले का पता चला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर 15 फरवरी 2018 को अहलावत सेल्स काॅरपोरेशन के नाम से फर्म बनाई। इसके बाद 17 अप्रैल 2018 को बंधन बैंक देहरादून चौक में उसी फर्जी पहचान पर चालू खाता खोलकर लेनदेन किया।
विज्ञापन

बंधन बैंक से प्राप्त केवाईसी और स्टेटमेंट में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने रविंद्र पाल सिंह के पैन व आधार पर फोटो और हस्ताक्षर बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और खाता संचालित किया। पीड़ित का कहना है कि उस फर्म या खाते से उनका कोई संबंध नहीं है लेकिन आयकर विभाग से लगातार नोटिस आने के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस ने अहलावत सेल्स काॅरपोरेशन फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed