{"_id":"687160ea778b605ae40da70d","slug":"fake-desi-ghee-handed-over-by-luring-with-a-scheme-35-thousand-cheated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-153777-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्कीम का झांसा देकर थमाया नकली देशी घी, 35 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्कीम का झांसा देकर थमाया नकली देशी घी, 35 हजार ठगे
Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। स्कीम का झांसा देकर तीन युवकों ने एक दुकानदार को नकली देशी घी थमाकर 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तीतरों रोड निवासी दुकानदार फराज ने तहरीर देकर बताया कि 29 जून को तीन युवक उसकी दुकान पर आए थे। वह खुद को एक देशी घी की कंपनी का प्रतिनिधि बताकर स्कीमों का लालच देने लगे। भरोसा दिलाकर तीनों युवकों ने 35 हजार रुपये का देशी घी के साथ बिल भी दिया। उसने जब स्कीम में बताए गए लाभ लेने के लिए संपर्क किया तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
शक होने पर जब बिल की जांच कराई गई तो उसमें न एचएसएन कोड था और न ही कोई टैक्स विवरण। इससे यह साफ हो गया कि बिल फर्जी है। जब उसने आरोपियों से संपर्क कर घी वापस लेने की बात कही तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया है। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।