{"_id":"6509ed49a058224476095897","slug":"fair-will-be-held-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-control-room-will-be-built-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-9851-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा मेला, बनेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा मेला, बनेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन
- डीएम ने की मेला गुघाल की तैयारियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली, पेयजल, बैरिकेडिंग और साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आयोजित होने वाले किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में 24 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले मेला गुघाल की तैयारियों और शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में संस्कृति एवं राष्ट्रीयता को बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। कार्यक्रमों में सभी धर्मों की भावनाओं का ध्यान रखा जाए। इसके लिए अपर जिलाधिकारी स्तर से ही कार्यक्रमों का निर्धारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को प्रत्येक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया जाए। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चिकित्सक उपलब्ध कराए जाएं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि मेले के निर्धारित रूट पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। पार्किंग की उचित व्यवस्था हो और समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल स्थापित किया जाए। मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। खाद्य पदार्थों की जांच के साथ ही रेट लिस्ट भी चस्पां की जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी आदि मौजूद रहे।