फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Faces bloomed with easy questions in Home Science

सहारनपुर: गृह विज्ञान में आसान सवालों से खिले चेहरे

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Faces bloomed with easy questions in Home Science
गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से ग्रह विज्ञान की परीक्षा देकर आती छात्राएं
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को दसवीं की गृह विज्ञान और 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने दोनों ही विषयों की परीक्षाओं को आसान बताया। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने और नकल रोकने के लिए अधिकारियों और सचल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दसवीं की गृह विज्ञान की परीक्षा जनपद के 94 केंद्रों पर हुई। गृह विज्ञान के लिए जनपद में 12,390 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 11,733 ने परीक्षा दी, जबकि 657 गैरहाजिर रहे। पहली पाली ही में 12वीं की लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा जनपद के 55 केंद्रों पर हुई। इस विषय के लिए जनपद में 1,565 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,479 ने परीक्षा दी, जबकि 86 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा जनपद के 69 केंद्रों पर हुई। इसके लिए जिले भर में 4,438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,286 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 152 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 06 विभागीय सचल दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि सोमवार की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है, जिसमें नकल संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न पत्र पर परीक्षार्थियों की राय
--दसवीं की छात्रा आरुषी ने बताया कि गृह विज्ञान उसका मनपसंद विषय है, लेकिन बोर्ड परीक्षा होने के कारण परीक्षा से पहले वह काफी घबराई हुई थी, लेकिन प्रश्न पत्र को पूरा पढ़ने के बाद डर गायब हो गया। आरुषी ने बताया कि उसको 80 फीसदी से अधिक नंबर आने की उम्मीद है।
--छवि ने बताया कि गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र दो खंडों में रहा। इनमें 20 नंबर के सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने थे। सभी सवाल बेहद आसान रहे। 50 नंबर के सवालों के जवाब कॉपी पर लिखकर देने थे। जिनको हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा अच्छी रही।
-- गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रही चांदनी ने एक-एक नंबर के 20 बहु विकल्पीय प्रश्नों के साथ ही अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को भी बेहद आसान बताया। चांदनी ने 70 नंबर के प्रश्न पत्र में 60 से अधिक नंबर आने की उम्मीद जताई है। परीक्षा के बाद वह बेहद खुश नजर आई।
--दीक्षा ने बताया कि प्रश्न पत्र में 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्नों के पूरे नंबर मिलने की उम्मीद है। चार-चार नंबर के अति लघु उत्तरीय सवाल भी ऐसे नहीं थे, जिनको हल नहीं किया जा सके। परीक्षा से पहले जो डर लग रहा था वह प्रश्न पत्र सामने आने के बाद गायब हो चुका था।

--राधिका ने गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में 90 फीसदी नंबर आने की उम्मीद जताई है। राधिका ने बताया कि प्रश्न पत्र में एक या दो सवालों को छोड़ दें तो सभी आसान सवाल रहे। जिनको हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा के लिए निर्धारित तीन घंटे का समय अधिक महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed