फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   expire medicine

एक्सपायर दवा से बिगड़ी टीबी रोगी की हालत

Wed, 05 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
expire medicine
एक्सपायर दवा से बिगड़ी टीबी रोगी की हालत
विज्ञापन

गागलहेड़ी। कोलकी निवासी टीबी मरीज ने आशा कर्मचारी पर एक्सपायर दवा देने का आरोप लगाते हुए डीएम और सीएमओ को शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि इससे उसकी तबीयत खराब हो गई है।

गांव के 60 वर्षीय असलम ने बताया कि उसे टीबी की बीमारी है। इसकी दवा वह खड़खड़ी सीएचसी से ले रहा था। बाद में गांव की आशा उसे गांव में ही सरकारी दवा उपलब्ध कराने लगी। आरोप है कि एक माह तो ठीक दवा दी गई लेकिन अगले माह जो दवा उपलब्ध कराई उसे खाकर उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने बराड़ा अस्पताल में संपर्क किया तो वहां दवा दिखाने पर चिकित्सकों ने बताया कि दवा एक्सपायर है। आरोप है कि दवाई को खाने से असलम को दिखाई देना कम हो गया है। पैरों में सूजन, मुंह में छाले आदि कई तरह की समस्या हो गई। उधर खड़खड़ी सीएचसी प्रभारी डॉ आशीष ने बताया कि दवाई वास्तव में एक्सपायर हैं। उनकी तैनाती अभी जून माह में हुई है। वे मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही वे रोगी का उपचार भी कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed