{"_id":"58dff10d4f1c1bc42763d8af","slug":"exhibition-against-the-arbitrary-attitude-of-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में फीस बढ़ोतरी तथा एनसीईआरटी की किताबों के स्थान पर प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें लगाने के विरोध में भड़का लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
स्कूल के बाहर धरना स्थल पर बैठे सभासद बालेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने वार्षिक और मासिक शुल्क में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। साथ ही सभी कक्षाओं में प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें लगा दी गई, जो नियम विरुद्ध है।
व्यापारी नेता हुलास राय सिंघल ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए फीस निर्धारित कर शिक्षा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद अभिभावकों ने विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह से मिलकर उन्हें पूरी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत कर शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
धरना प्रदर्शन चंदरदीप सिंह, यूसुफ खान, राजेश अनेजा, कपिल राणा, संदीप कुमार, सौरभ बंसल, राजीव धीमान, अमित त्यागी, अखिल सिंघल, शहनवाज आदि मौजूद रहे।