फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Exciting dance and yoga performance

नृत्य और योग की रोमांचक प्रस्तुतियों का धमाल

Thu, 12 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Exciting dance and yoga performance
दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देते छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पाइनवुड स्कूल के सभागार में बृहस्पतिवार को वार्षिक समारोह किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य प्रस्तुतियों से भी धमाल किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संरक्षक अशोक गुप्ता, डायरेक्टर संतोष गुप्ता, सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने दीप जलाकर किया। डॉ. संजीव जैन ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही अलग-अलग कक्षाओं में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती वंदना के साथ गीत, भंगड़ा, नृत्य और लघु नाटिका पेश की गई। लघु नाटिका के माध्यम से मूल कर्तव्यों के साथ ही जल और पेड़ों के संरक्षण का संदेश दिया गया। छात्रों ने योग और जूडो का रोमांचक प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों और अभिभावकों के सहयोग को सराहा। विद्यालय के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रीना अग्रवाल, अंकित गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, रोमा, सबा मतलूब सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संचालन शौर्यमान, बिनिश, शाह नमरा, विलक्षण, अलीना, रौनक, आयरा, खुशी, जतिन, रीत, रिदिमा और शौर्य ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देते छात्र छात्राएं

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के वार्षिक उत्सव में सम्मानित छात्र छात्रा

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के वार्षिक उत्सव में सम्मानित छात्र छात्रा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed