{"_id":"63ea84ffc5733fd50b036966","slug":"excitement-in-lovers-on-valentines-day-saharanpur-news-c-14-1-116937-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों में उत्साह
Tue, 14 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
वेलनटाइन डे पर गैलरी पर सजे चॉकलेट बुके
सहारनपुर। वेलेंटाइन डे आज है। इसको लेकर युवाओं और प्रेमी जोड़ों में उत्साह है। बाजार में प्रेमी जोड़ों ने एक-दूसरे के लिए उपहार भी खरीदे हैं। वहीं, वेलेंटाइन डे को लेकर पुलिस भी सतर्क है।
सोमवार को बाजार में गिफ्ट आइटम की बिक्री हुई है। इसके तहत युवाओं ने चॉकलेट वाला बुके, लाल गुलाब, म्यूजिक ग्रीटिंग, लाइटिंग ग्रीटिंग, गुब्बारे, चॉकलेट बॉक्स, ब्रेसलेट, हैंडबैग, चांदी वाला ब्रेसलेट सहित अनेक तरह के उपहार खरीदे। इनमें सबसे ज्यादा मांग लाल गुलाब और चॉकलेट वाले बुके की रही है। कोर्ट रोड स्थित गिफ्ट आइटम कारोबारी नीरज धींगड़ा और हकीकतनगर के व्यापारी संजीव खुराना ने बताया कि इस बार चॉकलेट वाला बुुके बाजार में आया है, जिसमें गुलाब के फूल के साथ चॉकलेट के पैकेट लगे हैं। इस बुके की मांग ज्यादा है। इसके अलावा लाल गुलाब भी खूब बिक रहा है।
कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
कुछ संगठनों द्वारा वेलेंटाइन डे का विरोध किया जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रहेगी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी होटल व रेस्टोरेंट में गलत कार्य होता मिला तो उसके संचालक के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई होगी।