{"_id":"6453e2d718aefb36370832b5","slug":"evms-and-ballot-boxes-deposited-in-the-strong-room-amid-tight-security-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1961-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा हुई ईवीएम व मतपेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा हुई ईवीएम व मतपेटियां
Thu, 04 May 2023 10:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 04 May 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम और मतपेटियों को जमा कराया। यह काम देर रात तक चरा। अधिकारियों की देखरेख में एक-एक ईवीएम व मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया।
बृहस्पतिवार को 12 नगर निकायों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद शाम को मतदान स्थलों से पोलिंग पार्टियों के आना शुरू हुआ। एक-एक कर पोलिंग पार्टियां ईवीएम व मतपेटियों के साथ वाहन से पहुंचती रही।
नगर निगम से ईवीएम और नगर पंचायत चिलकाना की मतपेटियों को दिल्ली रोड स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई। नगर पालिका देवबंद की मतपेटियां गोकुलचंद रहती देवी राजकीय इंटर कॉलेज देवबंद में जमा कराई गई। नगर पालिका नकुड़, नगर पालिका गंगोह, नगर पालिका सरसावा, नगर पंचायत अंबेहटा पीर और नगर पंचायत तीतरों की मतपेटियां केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़ में जमा हुई। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान और नगर पंचायत नानौता की मतपेटियों को गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान में रखवाया गया। नगर पंचायत बेहट, नगर पंचायत छुटमलपुर से मतपेटियों को तहसील परिसर बेहट में जमा किया गया। पीठासीन अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में एक-एक ईवीएम व मतपेटियों को जमा करते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में स्ट्रांग रूम पर तैनात कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक ईवीएम और मतपेटियों को ठीक से चेक करने जमा किया गया।