फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Even if you go out, you will not have to wander to get ration

बाहर गए तो भी राशन पाने को नहीं पडेगा भटकना

Sat, 27 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Even if you go out, you will not have to wander to get ration
सहारनपुर। कामकाज के सिलसिले में कहीं बाहर जाने वाले राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि सभी राशन डीलरों को वन नेशन वन राशन कार्ड (वीएनवीआर) एप के जरिए ऑनलाइन जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इस एप के माध्यम से राशन कार्ड धारक किसी भी प्रदेश या जनपद में रहने के दौरान अपने हिस्से का राशन ले सकेंगे। इस एप के जरिए उपभोक्ता पता कर सकता है कि उनके नजदीक उचित दर विक्रेता की दुकान कहां है। एप पर राशन कार्ड का नंबर डालने पर इसका पूरा विवरण भी सामने आ जाएगा। जीपीएस के माध्यम से वहां पहुंचने का रास्ता भी पता चल जाएगा। इससे उपभोक्ता राशन डीलर के यहां पहुंचकर अपने राशन कार्ड पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

अन्य राज्यों या जिलों में काम करने वालों को होगा लाभ
दूसरे प्रदेशों या अन्य जनपदों में काम करने वाले लोगों को इस एप का फायदा होगा। इस एप के माध्यम से बाहर रहने वाले लोग अपने हिस्से का खाद्यान्न वहां की उचित दर विक्रेता की दुकान से ले सकते हैं। जिले के 58,4831 राशन कार्ड धारकों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा अधिक से अधिक राशन कार्ड धारकों को उनका खाद्यान्न दिलाने की है। इस एप के माध्यम से राशन कार्डधारक के बाहर जाने पर भी खाद्यान्न प्राप्त हो सकेगा। सभी राशन डीलरों को इस एप को डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। - सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed