फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Environment and human life will be protected only by plantation: Municipal Commissioner

पौधरोपण से ही सुरक्षित होगा पर्यावरण और मानव जीवन : नगरायुक्त

Fri, 18 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Environment and human life will be protected only by plantation: Municipal Commissioner
सहारनपुर। शहर को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम पौधरोपण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को न्यू माधोनगर में विष्णुधाम मंदिर के निकट नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और स्थानीय लोगों द्वारा पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

वार्ड 38 न्यू माधोनगर में विष्णुधाम मंदिर के निकट राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के सहयोग से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, समाजसेवी सुशील अग्रवाल, पार्षद पिंकी गुप्ता, साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल आदि ने कनेर, चांदनी, गुलमोहर सहित अनेक प्रजाति के पौधे लगाए। नगरायुक्त ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर शहर को प्रदूषण मुक्त करने और शहर का सुंदरीकरण करने के प्रयास कर रहा है। पौधरोपण के माध्यम से ही हम अपनी भावी पीढ़ी को शुद्ध हवा और सुरक्षित जीवन दे सकते हैं। इस मौके पर रणवीर देव गुप्ता, अनुपम गौड़, पंडित सुशील कौशिक, शंकर अरोड़ा, संजय सैनी, प्रीति ठकराल, अर्श चौधरी, नरेश, चंदन भारद्वाज, तबरेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed