{"_id":"6ab97277cb3206f644088623","slug":"entry-of-devotees-into-shakambhari-siddha-peeth-halted-due-to-bad-weather-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184667-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खराब मौसम के चलते शाकंभरी सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खराब मौसम के चलते शाकंभरी सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका
विज्ञापन
सिद्धपीठ स्थित भूरादेव मंदिर नदी पर रोके गए श्रद्धालु। संवाद
- साप्ताहिक अवकाश पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, भूरादेव के दर्शन कर लौटना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया। मंदिर में दर्शन नहीं हो पाने के कारण श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझाकर भूरादेव मंदिर तक ही जाने दिया। यहां दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के बाद श्रद्धालु वापस लौट गए।
शिवालिक की पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम खराब होने के कारण पुलिस-प्रशासन पहले से ही सतर्क है। इसी को देखते हुए दो दिन के लिए सिद्धपीठ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शाकंभरी के दर्शन के लिए सिद्धपीठ पहुंच गए। श्रद्धालुओं के पहुंचने की सूचना मिलते ही शाकंभरी चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिए जाने की जानकारी दी।
पुलिस ने उन्हें समझाया कि खराब मौसम और पहाड़ी क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। इसके बाद श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा। हालांकि, रविवार को शिवालिक क्षेत्र में बारिश होने के बावजूद शाकंभरी नदी (खोल) में पानी नहीं आया। इसके बावजूद पुलिस किसी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहती। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखी और श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर जाने से रोक दिया। एसडीएम विजय शुक्ला ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में मौसम की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।