{"_id":"60f1cf958ebc3e549a494997","slug":"entrepreneurs-met-dm-to-build-incomplete-bridge-saharanpur-news-mrt547700460","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पुल का निर्माण कराने को डीएम से मिले उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पुल का निर्माण कराने को डीएम से मिले उद्यमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरे पुल का निर्माण कराने को डीएम से मिले उद्यमी
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में अधूरे रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का निर्माण पूरा न होने से हो रही दिक्कतों के बारे में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की। उन्होंने निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग रखी।
अमर उजाला ने 16 जुलाई के अंक में पिलखनी में अधूरे पुल और जर्जर मार्ग से होती समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। वहीं, शुक्रवार को आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से आईआईए की नई टीम का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि अंबाला रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने से पिलखनी इंडस्ट्री एरिया में जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाए। पिलखनी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का रुका हुआ कार्य तत्काल पूरा करवाया जाए। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत समस्या, दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भरोसा दिलाया कि तमाम समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। पिलखनी में रेलवे फाटक पर बने रहे ओवरब्रिज के संबंध में डीआरएम रेलवे से वार्ता कर कार्य शीघ्र करवाया जाएगा। इस दौरान आरके धवन, सरदार हरजीत सिंह, प्रियेश गर्ग, सुनील सैनी, अनूप खन्ना, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने गिनाई समस्याएं
दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्री एरिया में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से उद्यमी परेशान हैं। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष शिवकुमार गौड, सचिव अशोक छाबड़ा ने कहा कि दिल्ली रोड के औद्योगिक क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी नहीं होने की समस्या बहुत पुरानी है, जिसके निवारण का ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण कच्चा माल बर्बाद होने से लाखों रुपये का नुकसान होता है। दिनेश सेठी और अमर गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों के लचीले रवैये के कारण समस्या का निदान नहीं हो रहा है, इसलिए अब उद्यमियों की पीड़ा शासन तक पहुंचाई जाएगी। संजय मल्होत्रा और राजीव अग्रवाल ने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हुए 40 वर्ष हो गए, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस बारे में लखनऊ स्तर पर अधिकारियों और मंत्रियों को बताया जाएगा।