फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Enhanced safety of motorway in the district

जिले में बढ़ी हाईवे की सुरक्षा

Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Enhanced safety of motorway in the district
highway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देहरादून, अंबाला, और दिल्ली हाईवे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसपी ने संबंधित थानेदारों को हाईवे पर गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखने तथा जनपद की सीमावर्ती चौकियों पर वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसा बुलंदशहर में मां और बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद किया गया है। बुलंदशहर में मां और बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से प्रश्न चिह्न लगा दिया है।
विज्ञापन


इससे एक ओर जहां सरकार की किरकिरी हुई है, वहीं पुलिसिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।  डीजीपी जावीद अहमद ने    प्रदेश भर के हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश सभी एसएसपी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रदीप कुमार यादव ने संबंधित थानेदारों को अंबाला, देहरादून और दिल्ली हाईवे की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए दिन के साथ ही रात में गश्त बढ़ाने को कहा है। जनपद की सीमाओं पर बनी चौकियों पर वाहनों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed