फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachments were not removed from the old ones and prepared a blueprint for making new ponds

Saharanpur News: पुरानों से कब्जे नहीं हटे और नए तालाब बनाने का खाका किया तैयार

Sun, 04 Jun 2023 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Encroachments were not removed from the old ones and prepared a blueprint for making new ponds
बड़गांव में कब्जा कर तालाब की जमीन पर बनाया गया मकान और खड़ी घास
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन




ग्राम पंचायतों में नवीन तालाब बनाने के कार्य को मनरेगा में किया शामिल


फोटो समाचार
अभिमन्यु वालिया

सहारनपुर। जिले में ग्राम पंचायतों में नए तालाब बनाने का खाका तैयार कर लिया गया, जबकि पुराने तालाबाें से प्रशासन कब्जे और अतिक्रमण हटवा नहीं पाया है। नवीन तालाब के कार्यों को मनरेगा में शामिल किया गया है।
जिले में वर्तमान में प्रशासन के दस्तावेजों में 6024 तालाब पंजीकृत हैं। प्रशासन की और से तालाबों को कब्जा मुक्त कराने और सुंदरीकरण का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। इसी को लेकर अमर उजाला की पड़ताल में तालाबों पर कब्जे नजर आए। बड़गांव में दस्तावेजों में पांच तालाब अंकित है, जबकि अस्तित्व में एक ही तालाब है, जिसकी भूमि पर भी कब्जा होता जा रहा है। बाकी चार तालाबों पर पूरी तरह कब्जा है।
विज्ञापन

इसी तरह गागलहेड़ी में तालाबों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। ब्लॉक पुवांरका के गांव हरौड़ा अहतमाल के बीचोंबीच स्थित तालाब गंदगी से अटा पड़ा है, यहां पर सफाई कर्मचारियों द्वारा भी कूड़ा डाला जाता है। गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे और दुर्गंध भी उठ रही है। इसके साथ ही तालाब के कुछ हिस्से पर कब्जा हुआ है। महानगर में गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी की जमीन पर बने तालाब पर भी कॉलोनी काट दी गई है। जनपद में ज्यादातर तालाब कब्जाधारियों के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों कराया जाए कब्जा मुक्त

बड़गांव निवासी रमेश का कहना है कि तालाबों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हरौड़ा निवासी अमित कुमार का कहना है कि तालाबों पर कब्जा हटवाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। प्रशासन एक बार कब्जा हटवा देता है। इसके बाद लोग दोबारा तालाब पर कब्जा कर लेते हैं।
एक नजर में प्रशासन के आंकड़े

तहसील कुल तालाब कब्जे

सदर 1835 70
नकुड़ 1190 143

देवबंद 1241 135

बेहट 545 40

रामपुर मनिहारान 1231 190

योग 6042 590

तालाबों से कब्जे हटाए गए हैं। अगर कहीं पर तालाबों पर कब्जे हैं तो उनको भी हटवाया जाएगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

तालाबों का सुंदरीकरण कराया गया है। कहीं पर अगर कब्जे हैं तो उनको भी हटवाया जाएगा। इसके साथ नए तालाब बनाए जाने की भी योजना है। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed