फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encouraged children to speak and write Hindi

बच्चों को करें हिंदी बोलने और लिखने के लिए प्रोत्साहित किया

Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Encouraged children to speak and write Hindi
तरन्नुम - फोटो : SAHARANPUR
बच्चों को करें हिंदी बोलने और लिखने के लिए प्रोत्साहित किया
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। अमर उजाला के अभियान हिंदी हैं हम के तहत कसबे के एएचपी इंटर कालेज में ऑनलाइन कविता, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए मातृ भाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अपनी विचारों को साझा किया।

इस दौरान प्रबंधक कुसुमलता पुंडीर ने कहा कि अपने भावों को व्यक्त करने के लिए हिंदी सबसे सरल भाषा है। हमें अपने बच्चों को हिंदी बोलने और सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर ने कहा कि हिंदी हमारे देश का गौरव और अभिमान है। प्रधानाचार्य भूप सिंह ने कहा कि हिंदी बोलने में हमें गर्व महसूस होना चाहिए। प्रवक्ता डा अशोक राय ने कहा कि हिंदी विश्व में तीसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हमें हिंदी को गौरव का प्रतीक मानते हुए इसे विश्व पटल पर प्रसारित करना चाहिए। ऑनलाइन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की तरन्नुम, स्नेहा, लाइबा, शिवानी, सलोनी, आश्ना, कक्षा 11 की वंशिका कांबोज और वैष्णवी के पोस्टर पुरस्कार के लिए चयनित किए गए। इसके अतिरिक्त आइशा प्रवीन, प्रतिभा, शिवानी, ईरम, प्रत्याक्षी कश्यप, आस्था कांबोज, विशु कांबोज, रीतू कांबोज, प्रीति, फिरोजा खान, फातिमा, बुशरा, उजमा प्रवीन आदि की प्रस्तुति भी सराही गई। प्रतियोगिता में अर्पणा रुहेला, इंदिरा राजेश, प्रतिभा सिंह, मनोज कुमार, डा देवी दत्त शुक्ल, रामेश्वर पालीवाल, भूपेंद्र पुंडीर आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।

स्नेहा

स्नेहा- फोटो : SAHARANPUR

लाईबा

लाईबा- फोटो : SAHARANPUR

वंशिका कांबोज

वंशिका कांबोज- फोटो : SAHARANPUR

शिवानी

शिवानी- फोटो : SAHARANPUR

आश्ना कांबोज

आश्ना कांबोज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed