फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emotional remembrance of martyr Jayadratha, paid tribute

शहीद जयद्रथ का भावपूर्ण स्मरण, दी श्रद्धांजलि

Thu, 21 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Emotional remembrance of martyr Jayadratha, paid tribute
शहीद जयद्रथ सिंह को श्रद्वाजंलि अर्पित करते विधायक देवेंद्र निम और अन्य - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव भगवानपुर में शहीद जयद्रथ सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद जयद्रथ अमर रहे, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों में देशभक्ति के गुणों का समावेश करें।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए 21 जुलाई 2017 को भगवानपुर निवासी किसान जसबीर सिंह के बेटे जयद्रथ सिंह शहीद हो गए थे। बृहस्पतिवार को उनकी पुण्यतिथि पर लोनिवि राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कभी किसी शहीद की शहादत व्यर्थ नहीं जाती, उनकी प्रेरणा लेकर हजारों जयद्रथ पैदा होते हैं। विधायक देवेंद्र निम, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, नकली सिंह, भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह, भाकियू के जिला संयोजक कान सिंह राणा, ग्राम प्रधान विशाल राणा, शहीद के पिता जसबीर सिंह, लोकेश फौजी, सम्राट राणा, मुल्की राणा, मिलाप सिंह, मनोज राणा, सुशील, प्रमोद आदि ने श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता रामकुमार सिंह और संचालन सहदेव पुंडीर ने किया।
विज्ञापन

मंत्री से हिंडन पुल का नाम शहीद जयद्रथ सेतु रखने की मांग
बड़गांव। भगवानपुर के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से भगवानपुर-टपरी मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण और अंबेहटा चांद से भगवानपुर गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग उठाई। राज्यमंत्री ने बरसात के बाद दोनों मार्गों का निर्माण कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने भगवानपुर के पूर्वी छोर पर बने नव निर्मित हिंडन नदी के पुल का नाम शहीद जयद्रथ सेतु रखे जाने की भी मांग उठाई।

शहीद जयद्रथ सिंह को श्रद्वाजंलि अर्पित करते राज्य मंत्री और ग्रामीण

शहीद जयद्रथ सिंह को श्रद्वाजंलि अर्पित करते राज्य मंत्री और ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed