{"_id":"63d029137908a415bf53fc65","slug":"embrace-the-positive-aspect-of-information-technology-saharanpur-news-c-14-1-91597-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सूचना तकनीक के सकारात्मक पहलू को अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सूचना तकनीक के सकारात्मक पहलू को अपनाएं
Wed, 25 Jan 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने डिजिटल जनरेशन विषय पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर केंद्र के परिसर में वाद विवाद प्रतियोगिता भी रखी गई। इसके थीम विषय डिजिटल जनरेशन अवर जनरेशन पर बालिकाओं ने अपने-अपने विचार रखे। बालिकाओं ने कहा कि आज का युग सूचना तकनीक का है। हम इंटरनेट के माध्यम से पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम प्रयासों की खोज आदि को देखते हुए अन्य देशों के बच्चों से भी अपने संपर्क बना सकते हैं। सूचना तकनीक के कारण आज चिकित्सा क्षेत्र भी बहुत तरक्की कर रहा है, परंतु इसके फायदों के साथ नुकसान भी सामने आ रहे हैं। नकारात्मक सोच रखने वाले लोग ऑनलाइन जालसाजी कर रहे हैं, जिससे सूचना तकनीक के नकारात्मक पहलू भी सामने आए हैं। सबको चाहिए कि सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें जिससे अधिकतम लोगों तक सूचना तकनीक का लाभ पहुंचे। प्रतियोगिता में डीसी जैन इंटर कॉलेज दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज के बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार द्वारा भी बच्चों को इस विषय में जानकारी दी गई। प्रिया सिमरन, सारिका, सेहराज, आशु कोहली को पुरस्कृत किया गया। सुमन निधि जैन, सीमा प्रिया जैन, डा रुचिन, डा अनुराग, डा रुप, श्रेया, साहिल, राधिका आदि मौजूद रही।