फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity theft caught in 76 places

76 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी

Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 76 places
सरसावा में पुलिस को साथ लेकर चैकिंग करते बिजली अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
76 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

सरसावा/चिलकाना (सहारनपुर)। विद्युत निगम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में बड़ी संख्या में विद्युत चोरी पकड़ी गई। लोग बिजली के खंभों पर सीधे कटिया डालकर विद्युत चोरी कर विभाग को लाखों रुपये के राजस्व की चपत लगा रहे थे। सरसावा में 46 और चिलकाना में 30 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
सरसावा में अधिशासी अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में विद्युत अधिकारियों की टीम पीएसी बल के साथ क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पहुंची। जहां टीम ने
विज्ञापन

ग्राम कुंडा, कुंडी, नवादा, चोरी मंडी, रायपुर आदि में 46 घरों में विद्युत लाइनों पर कटिया डालकर की जा रही विद्युत चोरी पकड़ी। विनोद कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी के चलते लो वोल्टेज की समस्या रहती थी, जबकि विद्युत चोरी करने के लिए डाली जा रही कटिया के कारण विद्युत तार आपस में टकराते रहते हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति भी बार-बार बाधित होती है। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि ग्राम रायपुर में तो बिस्कुट तथा रस्क बनाने की फैक्टरी चोरी की बिजली से चलाई जा रही थी। सभी 46 लोगोें के खिलाफ विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान एसडीओ राजकुमार, जेई धर्मराज सिंह, राज कुमार, शिव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना में एसडीओ लक्ष्मी कुमार बिंद, जेई श्रीनिवास शर्मा की अगुवाई में बिजली कर्मियों ने पुलिस तथा पीएसी जवानों के साथ कस्बे तथा गांव नयाबांस में अनेक स्थानों पर बिजली चोरी की जांच की। केबिल में कट लगाने, कनेक्शन कटने के बाद भी केबिल डालकर बिजली चलाने, अवैध रूप से डाले गए केबिल को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान 30 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता ने बताया कि विद्युत विभाग इनके खिलाफ एफआईआर करा रहा है।

चिलकाना में बिजली चोरों के केबिल जब्त करते अधिकारी

चिलकाना में बिजली चोरों के केबिल जब्त करते अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed