फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity supply stopped for nine hours in the metropolis, there was an outcry

Saharanpur News: महानगर में नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही, मचा हाहाकार

Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for nine hours in the metropolis, there was an outcry
देहरादून रोड पर फाल्ट को ठीक कराते विद्युत निगम के अ​धिकारी
सहारनपुर। देहरादून रोड पर निर्माण के लिए खोदाई के दौरान बिजली की भूमिगत केबल कट गई। इससे महानगर के 20 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी में हाहाकार मच गया। लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। उधर, भूमिगत लाइन का फाल्ट ढूंढने में बिजली कर्मचारी पसीना-पसीना रहे। भीषण गर्मी व उमस में 15 हजार से अधिक आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


महानगर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत जगह-जगह काम किए जा रहे हैं। बुधवार को देहरादून रोड पर एक निजी अस्पताल के पास स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था की जेसीबी ने सुबह 10:25 बजे बिजली की भूमिगत लाइन को दो जगह से काट दिया। केबल कटते ही 33 केवी के बिजलीघर टीपीनगर और हुसैन बस्ती से जुड़े ट्रांसपोर्ट नगर, हरेटी, जनता रोड, हुसैन बस्ती, भगवती कालोनी, प्रेमपुरी, हनुमान नगर, उत्तम विहार, डिफेंस कालोनी, शंकरपुरी, मोहित नगर, बद्रीधाम, कृष्णा कुंज, श्याम नगर, ब्रिज विहार, शिवपुरी, राघव पुरम, माधव विहार, नीलकंठ विहार, भूतेश्वर मंदिर रोड, गाैशाला रोड आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर तक लोगों ने बिजली आने की इंतजार किया। जब एक घंटे से ज्यादा हो गया तो लोगों ने बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन करने शुरू कर दिए। पता चला कि भूमिगत केबल कट गई है। बिजली आने में समय लगेगा। इसके बाद लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। इन्वर्टर डाउन हो गया। उधर, फॉल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को दोपहर से शाम हो गई। शाम करीब 7:15 बजे बिजली आपूर्ति को सुचारू किया गया। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगानी पड़ी दो हाईटेंशन मशीनें
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता द्वितीय अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेसीबी मशीन से भूमिगत लाइन दो अलग-अलग जगहों से क्षतिग्रस्त हुई। फाल्ट को ढूंढ़ने में थोड़ा समय लगा। दो हाईटेंशन मशीनें मंगाई गईं, जिसके जरिए भूमिगत लाइनों के फाल्ट को ढूंढा गया। इसके बाद फाल्ट ठीक किया गया।

देहरादून रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत कार्यदाही संस्था द्वारा कार्य चल रहा है। खोदाई के दौरान बिजली की भूमिगत लाइन काट दी गई। केबल कटने के बाद दो बिजली उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली बाधित रही। शाम सवा सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। ट्रांसपोर्ट पुलिस चौकी में अवर अभियंता द्वारा कार्यदायी संस्था के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी), विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed