फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation cut 75 connections, recovered 8.5 lakh

विद्युत निगम ने 75 कनेक्शन काटे, 8.5 लाख वसूले

Fri, 27 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation cut 75 connections, recovered 8.5 lakh
सड़क दूधली में विद्युत निगम द्वारा लगाया गया समाधान शिविर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत निगम की ओर से सड़क दूधली में विद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर लगाया गया। इसके बाद सड़क दूधली, माहीपुरा, जनता रोड सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर उनसे राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया। निगम की ओर से 75 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए जबकि करीब साढ़े आठ लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। इनके अलावा अन्य उपभोक्ताओं को भी समय से बिजली बिल का भुगतान करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान से पहले समाधान शिविर में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। इनमें कुछ विद्युत उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन के बारे में जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा मीटर जंपिंग और लोड कनवर्ट करने के मामलों में भी उपभोक्ताओं को जरूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अधिशासी अभियंता अक्षय कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे समय से बिजली बिल का भुगतान करते रहें ताकि कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed