फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity corporation could not connect broken wires for 50 hours, people upset

50 घंटे से टूटी तार नहीं जोड़ पाया विद्युत निगम, लोग परेशान

Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation could not connect broken wires for 50 hours, people upset
सहारनपुर। पुरानी मंडी में खटिकों वाले कुएं के पास टूटे तार विद्युत निगम 50 घंटे से अधिक का समय बीतने के बावजूद नहीं जोड़ पाया। इस वजह से 100 से अधिक परिवार बिजली की कटौती से परेशान हैं। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

पार्षद मंसूद बदर ने बताया कि पुरानी मंडी खटिकों वाला कुएं के पास बिजली का तार टूटे हुए 50 घंटे से भी अधिक का समय बीत गया है, जिससे करीब 100 परिवारों की विद्युत सप्लाई बंद है। इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की गई। पार्षद का आरोप है शिकायत करने पर अधिकारियों ने कहा कि सीढ़ी नहीं है, जिस वजह से तार जोड़ने में दिक्कत आ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने सीढ़ी की व्यवस्था भी खुद करा दी, लेकिन इसके बाद भी विद्युत निगम के कर्मचारी तार जोड़ने नहीं आए। एक अधिकारी ने कहा कि क्या तार वह जोडे़ंगे। पार्षद का आरोप है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। बिजली न होने की वजह से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। विद्युत निगम के कर्मचारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्रवासी शबा एडवोकेट, अतीक अहमद, प्रवेज, जीशान अहमद, विपुल धारिया, रमेश धारिया, विनोद धारिया, नईम अहमद, सगीर अहमद आदि ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया है। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि लोगों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed