फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity contract workers start indefinite strike

विद्युत संविदा कर्मियों का बेमियादी धरना शुरू

Thu, 26 Aug 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers start indefinite strike
सहारनपुर। विद्युत निगम में तैनात संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अनुबंधन के अनुसार प्रत्येक माह की सात तारीख को वेतन दिलाने आदि मांगे उठा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद के भी संविदा कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली रोड स्थित विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने टेंट लगाकर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन वशिष्ठ ने बताया संविदा कर्मियों की कई प्रमुख मांगे हैं, इन्हें पूरा हुए बगैर धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा। संगठन प्रदेश महामंत्री रामभूल सैनी सहित के अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की सात तारीख को वेतन दिलाए, दुर्घटनाग्रस्त होने पर कैश लेस चिकित्सा दिलाए, कंपनी पर जो वेतन बकाया है उसका भुगतान कराए, जनवरी 2015 से कार्यरत कर्मियों के कटे ईपीएफ की जांच कराए, किसी भी संविदा कर्मी को हटाने से पहले 15 दिन का समय अपना पक्ष रखने के लिए दिया जाए। इस दौरान रामभूल सैनी, नितिन कुमार, शुभम कुमार, सतेंद्र, दीपक, राहुल, जगन, प्रदीप रोहिला, अनिल धीमान, इरशाद, राव जमील, सारिक, नवीन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed