फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elders had to stand in line for one to two hours

टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े रहे बुजुर्ग

Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Elders had to stand in line for one to two hours
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन केंद्र पर सोमवार को भीड़ के कारण बुजुर्गों को काफी पेरशानी झेलनी पड़ी। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे कई बुजुर्गों का कहना था कि यहां पर एक दो दो घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेट बैंक कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार और उनके साथ लाइन में खड़े बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें दो घंटे लाइन में लगे हो गए हैं। बिजेंद्र ने बताया कि वह गंभीर बीमारी से भी ग्रसित हैं, जिस कारण लाइन में लगने पर परेशानी ज्यादा है। वहीं दिव्यांग राजेंद्र ने बताया कि जब थक गया तो लाइन से हटकर रास्ते के किनारे पर बैठना पड़ा। इन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन केंद्र से एक बार यह भी कहा गया कि सिर्फ 40 लोगों को ही वैक्सीन लगेगी, फिर कहा कि बाकी लोगों को भी लग जाएगी। इस कारण लोगों में यह भी बेचैनी रही कि जो दूसरी डोज लगवाने पहुंचे हैं, उन्हें इस तरह परेशान क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed