{"_id":"68ebfd899eac34415e017508","slug":"eight-injured-in-clash-over-dj-music-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-160827-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर संघर्ष, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर संघर्ष, आठ घायल
Mon, 13 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। गांव पठेड़ से जाटोवाला गई बरात के दौरान बरातियों में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई कहासुनी गांव लौटने पर संघर्ष में बदल गई। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव पठेड़ खुर्द निवासी गुरदयाल के बेटे की बरात थाना मिर्जापुर के गांव जाटोवाला में गई थी। गांव जाटोवाला में बरातियों में डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। रविवार शाम साढे सात बजे बरात वापस गांव लौटी थी। बरात वापसी के बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के रमेश, नरेश, कुलदीप, सविता और मांगेराम तथा दूसरे पक्ष के हिमांशु, सौरभ और एक अन्य युवती भी घायल हो गई।
पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।