फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight corona positive, including three health workers and a court clerk

तीन स्वास्थ्यकर्मी व कोर्ट के एक बाबू सहित आठ कोरोना पॉजिटिव

Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eight corona positive, including three health workers and a court clerk
नानौता में कोरोना जांच के लिए सेंपल लेती स्वास्थ्य टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारियों तथा सिविल कोर्ट में तैनात एक बाबू और एक महिला पुलिसकर्मी सहित आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद से संपर्क में आए लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ लैब से जारी सूची में पांच कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें सिविल कोर्ट के दो कर्मचारी बताए गए हैं, जिनमें एक बाबू और एक महिला पुलिसकर्मी बताई गई है, जो कोर्ट परिसर में तैनात थी। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट परिसर के कर्मचारियों में दहशत की स्थिति है। अन्य दो संक्रमित नागल के गांव पनियाली के हैं, जो पति-पत्नी हैं। दोनों दिल्ली से लौटे थे। खास बात यह है कि रिपोर्ट आने से पहले से ही पति घर से गायब हो गया है। पांचवां संक्रमित देवबंद का रहने वाला है। इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट मंगलवार की देर रात आई थी। इनमें एक वार्ड ब्वाय और दो लेडी नर्स बताई जा रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है, साथ ही उनके कार्यालयों और मोहल्लों को सील किया गया है। संपर्क में आए लोगों की बड़ी संख्या में सैंपलिंग कराने की बात कही जा रही है। इनके अलावा एक संक्रमित के ठीक होने पर कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आठ नए संक्रमितों के साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 398 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 349 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वर्तमान में 49 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

15 पत्रकारों की रैंडम सैंपलिंग
नागल/नानौता। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के 15 पत्रकारों के रैंडम सैंपल लिए। स्वास्थ्य अधिकारी सूरज सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार समय-समय पर सभी लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जूता व्यापारी के मोहल्ला सहित अन्य जगहों से कुल 24 व्यापारियों और अन्य लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट नेगेटिव आई
सरसावा। क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मियों, दवा विक्रेताओं और व्यापारियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि बीते माह की 22 जून को बाजार में फल सब्जी बेचने वाले 22 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए कोरोना के सैंपल लिए गए थे। इसी कड़ी में 24 जून को सरसावा के 37 दवा विक्रेताओं के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। सभी 59 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed