फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Effective lobbying in cases before the High Court

हाईकोर्ट में लंबित मामलों में करें प्रभावी पैरवी

Thu, 24 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Effective lobbying in cases before the High Court
बैठक लेते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की प्रभावी पैरवी करें। साथ ही लंबित प्रकरणों में शपथ पत्र या प्रतिउत्तर समय से दाखिल निर्धारित कराया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने पांच वर्षों से अधिक प्रकरणों को दिन-प्रतिदिन सुनवाई करके निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। मंडल के जिलों में संग्रह अमीनों के विनियमितीकरण का भी समयबद्ध कार्यक्रम बना कर नियमानुसार विनियमित की कार्यवाही को पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बुधवार को यहां सर्किट हाउस के सभाकक्ष में कर-करेत्तर मंडलीय राजस्व टास्क फोर्स समिति की बैठक में कहा कि भूमि आवंटन हेतु ग्राम सभा की कृषि व आवासीय भूमि को चिह्नित कर तत्काल पात्र लाभार्थियों के बीच वितरित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी जनपद में अगर मत्स्य पालन के पट्टों के आवंटन की प्रक्रिया लंबित है, तो समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार पात्र लाभार्थियों के बीच पट्टों का आवंटन किया जाए।

मंडलायुक्त ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता बरती जाए। मंडलायुक्त ने मंडल में राजस्व वसूली की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे और ईमानदारी व लगन के साथ कार्य को अंजाम दें, जिससे प्रदेश में सहारनपुर मंडल प्रथम स्थान पा सके।

उन्होंने कहा कि जहां उनके द्वारा अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं खराब कार्य करने वालों को दंडित भी किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर मौ. शफक्कत कमाल, मुजफ्फरनगर दिनेश कुमार सिंह, शामली सुजीत कुमार, अपर आयुक्त डा. आभा गुप्ता सहित सभी जनपदों के अपर जिलाधिकारी तथा आबकारी, वाणिज्य कर, वन तथा स्टांप एवं पंजीयन आदि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी मो. शफक्कत कमाल ने जिला उद्योग बंधु की 24 नवंबर बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब ये बैठक 29 नवंबर, 2016 को शाम 4:00 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी।


 उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग की सदस्य सुश्री किरन आरसी जाटव शनिवार को सहारनपुर  आयेंगी। वे प्रात: 10:00 बजे शामली से कार द्वारा सहारनपुर आयेंगी तथा 27 नवम्बर, 2016 को सहारनपुर में ही प्रवास करेंगी। 28 नवम्बर को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग की सदस्या कार द्वारा मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed