फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Education friends have performed poorly

शिक्षा मित्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदरर्शन

Tue, 01 Aug 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Education friends have performed poorly
अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरनारत शिक्षा मित्रों ने मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी  दी है। 
विज्ञापन

 उन्होंने कहा है कि यदि प्रदेश सरकार उनके साथ नहीं आती है तो वह सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।  

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अंजू कश्यप ने सरकार से अविलंब अध्यादेश लाकर शिक्षा मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की।

कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद प्रतिदिन शिक्षा मित्र दिल का दौरा पड़ने से अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। शिक्षामित्रों का परिवार तनाव में जी रहा है। 
विज्ञापन

 ऐसे में सरकार को जल्द कोई रास्ता निकालना चाहिए। नौशाद अहमद, गुरदीप सिंह और तहसील अली ने कहा कि सरकार शिक्षा मित्रों के सब्र का इम्तहान न लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उनकी मांग नहीं  मानी गई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसके लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी।  धरना स्थल पर नरेश कुमार ने भी संबोधित किया।  सभी ने हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है।  धरने में मुख्य रूप से सुशीला त्यागी, शिव कुमार, संदीप, धर्मवीर, अमित जेहरा, मनोज, जनक सिंह, रविकांत, संगीता, शबाना, दीपा, अहसान, संजय शर्मा आदि        शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed