फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ECGs can now be performed in the District Hospital's Emergency Ward.

Saharanpur News: अब जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में हो सकेगी ईसीजी

Thu, 28 May 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
ECGs can now be performed in the District Hospital's Emergency Ward.
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को ईसीजी कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों की इमरजेंसी में ही ईसीजी हो सकेगी।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। इस समय भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में बुखार, डायरिया, सिर दर्द समेत कई बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी में मरीजों की भीड़ है। मरीजों को जांच कराने के लिए भी लंबी लाइन में लगना पड़ता है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में दो ईसीजी मशीन हैं। एक मशीन को आईसीसीयू में रखा गया है, जबकि दूसरी मशीन इमरजेंसी में हैं।

इमरजेंसी में मशीन को इसलिए रखा गया है, ताकि मरीजों को ईसीजी कक्ष तक ले जाने की बजाय उनके बेड पर ही जांच की जा सकें। इससे समय की बचत होगी। इसके साथ ही इलाज शुरू करना भी आसान होगा। उधर, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश का कहना है कि हमारा प्रयास यही है कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed