{"_id":"6af36eae1a7cd90a610bf259","slug":"the-city-received-uninterrupted-power-supply-during-diwali-preparations-for-chhath-are-also-complete-saharanpur-news-c-30-1-sha1026-187650-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दीपावली पर शहर को मिली निर्बाध बिजली, छठ की तैयारी भी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दीपावली पर शहर को मिली निर्बाध बिजली, छठ की तैयारी भी पूरी
Wed, 11 Nov 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली और भैयादूज पर शहरवासियों को बिना कटौती के 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिली। त्योहार के दौरान बिजली का लोड बढ़ने के बावजूद किसी क्षेत्र में लंबी कटौती नहीं हुई। अब विद्युत निगम ने 13 नवंबर से शुरू होने वाले छठ पर्व को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
नगरीय अधिशासी अभियंता (तकनीकी) गौरव कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले सभी बिजलीघरों, फीडरों और ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर जरूरी रखरखाव कार्य करा लिया गया था। त्योहार के दौरान अधिकारियों, अवर अभियंताओं, लाइनमैन और उपकेंद्र कर्मचारियों की टीमें लगातार ड्यूटी पर तैनात रहीं। फाल्ट की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाल करने के लिए गश्ती दल और अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था भी की गई थी। इससे बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया।
उधर, मुख्य अभियंता हेमराज सिंह ने निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने में जुटे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। गौरव कुमार ने बताया कि दीपावली और भैयादूज पर आपूर्ति सुचारु रखने के बाद अब छठ पर्व के लिए भी विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।