Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contractor firms are currently tasked with cleaning only four wards.

Saharanpur News: ठेका कंपनियों को फिलहाल केवल चार वार्डों की सफाई का जिम्मा

Wed, 11 Nov 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Contractor firms are currently tasked with cleaning only four wards.
सहारनपुर। भले ही नगर निगम ने निजी कंपनियों को 58 वार्डों की सफाई का ठेका दिया हो, लेकिन फिलहाल कंपनियों को केवल चार वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी वजह कर्मचारियों की कमी सामने आई है।
विज्ञापन

महानगर में 70 वार्डों की सफाई पहले नगर निगम अपने स्तर से कराता था। हाल ही में नगर निगम ने 70 में से 58 वार्डों की सफाई का ठेका दो निजी कंपनियों को दिया है। वह भी 90 करोड़ रुपये सालाना। इस हिसाब से प्रति माह सात करोड़ रुपये से अधिक 58 वार्डों की सफाई पर खर्च होंगे। एक नवंबर से कंपनियों को काम सौंप दिया गया है। लेकिन अब पता चला है कि फिलहाल कंपनियां केवल चार वार्डों में काम कर रही हैं। इनमें वार्ड तीन, 14, 29 और 32 शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि 58 वार्डों में सफाई के लिए 2900 कर्मचारी होना जरूरी है।
विज्ञापन

फिलहाल कंपनियों के पास केवल 1576 कर्मचारी हैं। जब तक कंपनी शेष करीब 1300 कर्मचारियों की भर्ती नहीं करेगी, तब तक बाकी वार्ड नहीं दिए जाएंगे। सवाल यह है कि चार वार्डों में काम होने पर नगर निगम कंपनियों को किस हिसाब से भुगतान करेगा। फिलहाल 1300 कर्मचारियों की भर्ती की कोई तैयारी भी नहीं है। उधर, नगर निगम के पास करीब 500 स्थाई और संविदाकर्मी हैं। उनसे नगर निगम शेष 12 वार्डों में काम लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
निजी कंपनियों ने एक नवंबर से काम शुरू कर दिया है। कंपनियों के पास ठेका कर्मचारी मानक से कम हैं। ऐसे में फिलहाल उन्हें चार वार्डों का काम दिया गया है।
- डॉ. प्रवीण शाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed