फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dwarf disease of paddy increased the problems of farmers

UP: धान के बौने रोग ने बढाई किसानों की परेशानी, सुगंधित बासमती को सबसे ज्यादा खतरा

Thu, 25 Aug 2022 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 11:27 PM IST
सार

एक ही खेत में धान की फसल के बीच में कहीं कहीं पौधे बौने आकार के रह गए हैं, जबकि अन्य पौधों की पूरी बढ़वार है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बौने रोग के लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में दर्जन भर खेतों में उन्हें यह रोग दिखाई दिया है।

विज्ञापन
Dwarf disease of paddy increased the problems of farmers
ग्राम चकसराय में धान की फसल का निरीक्षण करते कृषि वैज्ञानिक - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कई क्षेत्रों में धान में बौने रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसमें धान की फसल में कुछ पौधे तो पूरी बढ़वार कर रहे हैं, जबकि कुुछ पौधे छोटे ही रह गए हैं। इसे बैक्टीरियल और फंगस का संयुक्त प्रकोप माना जा रहा है। पूसा बासमती- 1509 और पूसा बासमती- 1121 प्रजातियों में इस रोग को अधिक देखा जा रहा है। पूरी फसल की बराबर बढ़वार नहीं होने से प्रभावित खेत की उत्पादकता कम रहने की आशंका है।

विज्ञापन


जनपद के कई क्षेत्रों में धान में बौनेपन की समस्या दिखाई दे रही है। इसमें एक ही खेत में धान की फसल के बीच में कहीं कहीं पौधे बौने आकार के रह गए हैं, जबकि अन्य पौधों की पूरी बढ़वार है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रोहटा में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, एक की मौत कई झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद में दर्जन भर खेतों में उन्हें यह रोग दिखाई दिया है। इसमें प्रभावित पौधे अविकसित रह जाते हैं। इनकी पत्तियां पीली, लाल और सूखने जैसी दिखाई देती हैं। गांव चक सराय के किसान मेहरबान, तरुण, कुंता, पुंवारका के किसान अनिल कुमार और देवला के किसान सुरेश आदि के खेतों के धान की फसल इस रोग से ग्रसित दिखाई दी।

धान की फसल में इस प्रकार का रोग पहली बार दिखाई दे रहे हैं। इसके कारणों पर कृषि वैज्ञानिक मंथन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रोग पर नियंत्रण के लिए किसानों को कासुगामाइईसन 200 ग्राम और थायो फिनेट मिथाइल 400 ग्राम को 200 लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed