{"_id":"6738f116159ed5d29b06ae44","slug":"due-to-technical-fault-electricity-supply-in-nanauta-nagar-remained-disrupted-throughout-the-day-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-136197-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तकनीकी खराबी से दिन भर ठप रही नानौता नगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तकनीकी खराबी से दिन भर ठप रही नानौता नगर की बिजली
Sun, 17 Nov 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
नानौता। दूध फैक्टरी रोड स्थित बिजलीघर में लगी मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सुबह छह बजे से नगर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पंचायत की ओर से जनरेटर की व्यवस्था करते हुए पानी की सप्लाई चालू की गई है।
नानौता के दूध फैक्टरी रोड स्थित 33/11 बिजली घर में शनिवार की सुबह करीब छह बजे रोस्टिंग के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति के लिए लाइन लगाई गई तो अचानक से बीसीबी मशीन में तकनीकी खराबी के चलते फाल्ट हो गया और नगर क्षेत्र की आपूर्ति पूर्णतया बंद हो गई। सुबह से ही विद्युत आपूर्ति बंद होने के साथ ही नगर में नगर पंचायत की ओर से आने वाला पानी भी बंद हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर क्षेत्र में अधिकतर घरों में पानी आपूर्ति का एकमात्र साधन नगर पंचायत की टंकी है। नगर वासी दिन भर पानी की समस्या से जूझते रहे। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर जनरेटर लगाया गया तथा नगर में पानी की सप्लाई चालू की गई, लेकिन नगर में ऊंचाई पर बने मकानों तथा जिन घरों में सबमर्सिबल लगे होने के कारण पानी की समस्या जस के तस बनी रही।
विज्ञापन
बीसीबी मशीन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए नानौता बिजली कर्मचारी तथा रामपुर मनिहारान के टेक्नीशियन को बुलाकर लाइन को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन 12 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल सकी थी। देर शाम तक तक विद्युत कर्मचारी मशीन के फाल्ट को सही करने में लगे थे। अवर अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते फाल्ट हो गया था, टेक्नीशियन लाइन चालू करने में लगे हैं, जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।