फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to non-payment, the contractor protested outside the principal's room

Saharanpur News: भुगतान न होने पर ठेकेदार ने प्राचार्य कक्ष के बाहर दिया धरना

Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Due to non-payment, the contractor protested outside the principal's room
राजकीय मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे ठेकेदार
सहारनपुर/सरसावा। कोरोना काल में राजकीय मेडिकल कॉलेज स्टाफ को खाना सप्लाई कराने वाले ठेकेदार का भुगतान नहीं हुआ है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया। 23 लाख रुपये से अधिक के भुगतान की फाइल दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ठेकेदार शमीम ने बताया कि उसकी रजिस्टर्ड फर्म एआई इंडिया ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में कोरोना काल में तीनों समय भोजन की सप्लाई का कार्य किया था, जिसमें उसका बिल 22 लाख 71 हजार छह रुपये बैठता है। इस विषय में ठेकेदार ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को कई पत्र लिखे हैं।
विज्ञापन

उसके भुगतान संबंधित फाइल एनआरएचएम, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि जगह से पास होने के बाद ऑडिट में भी पास हो चुकी है। अब राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन को उसकी फाइल भुगतान के लिए जिला अस्पताल भेजनी है, लेकिन, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य बीते डेढ़ साल से फाइल को अपने दफ्तर में दबाए बैठे हैं। ठेकेदार का कहना है कि उसने उधार लेकर कोरोना काल में खाने की पूर्ति कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के बिलों में विसंगतियां पाई गई हैं, जिनकी जांच की गई थी। ठेकेदार से पुराने भुगतान के बिल मांगे गए थे, जो उन्होंने उपलब्ध नहीं कराए हैं। पूर्व में निर्गत भुगतान और पूर्व में प्राप्त बिलों का परीक्षण करना बेहद जरूरी है।
- डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed