{"_id":"69ea7dc41401875aab0a4e1d","slug":"due-to-mutual-dispute-two-parties-clashed-fir-registered-against-11-people-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174022-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, 11 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, 11 पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 24 Apr 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबी घाट क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
धोबी घाट काली मंदिर निवासी अवनीश गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 21 अप्रैल को भतीजा कान्हा घर का सामान लेने बाजार गया था। आरोप है कि वहां अवध गुप्ता और अंशु गुप्ता ने पहले गाली-गलौज की और फिर पेचकस से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब वह और उसके परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से संतोष कुमार गुप्ता ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि अवनीश गुप्ता, सविता, विवेक, ऋषभ, कान्हा, कृष्णा, प्रियंका, शोभा और पायल उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं उसके परिवार के सदस्य अवध, अंशु और दिवांशी भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।