फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drugs were also supplied to the students of medical colleges

मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी सप्लाई करते थे नशीला पदार्थ

Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drugs were also supplied to the students of medical colleges
सहारनपुर। जिले सहित पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश तक मादक पदार्थों तस्करों का नेटवर्क फैला है। इसका खुलासा थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़े तीन मादक पदार्थों की तस्करों की गिरफ्तारी पर हुआ है। आरोपियों ने मध्य प्रदेश से सहारनपुर आते समय रास्ते में कई जगहों पर ढाबों पर डोडा-पोस्त सप्लाई किया है। इसके अलावा तस्करों ने देहरादून और हरियाणा में मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी मादक पदार्थ बेचना स्वीकार किया है। इस काम को सोनू उर्फ परवेज निवासी गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना अंजाम देता था, जो मादक पदार्थ मंगवाने के बाद उसको छिपाकर रखता था। इसके बाद जिले सहित पड़ोसी राज्यों में कार के जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई करता था।
विज्ञापन

दो साल से चल रहा था धंधा
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़े तस्कर बिलाल, रोहित सैनी, रजत दो साल से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इनमें चालक रोहित सैनी एक बार माल सप्लाई करने के 30 हजार रुपये लेता था। इसके साथ ही कैंटर को पुलिस से बचाकर लाने की जिम्मेदारी भी रोहित की होती थी।
विज्ञापन

बरेली से भी आते हैं मादक पदार्थ
बीते छह माह में पुलिस ने 530 से मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से ज्यादातर ने बरेली से मादक पदार्थ लाना स्वीकार किया है। एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने बरेली निवासी तीन बड़े तस्करों को भी पकड़ा था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस तस्करों का नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की वजह से हो चुुकी हैं कई मौत
- पांच माह पहले एक युवक का शव गांव छजपुरा में नाले में पड़ा था मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे की वजह से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने भी युवक द्वारा अत्यधिक सूखा नशा करना स्वीकार किया था।
- चार माह पूर्व जीपीओ रोड पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी मौत का कारण कोतवाली सदर बाजार पुलिस ओर से अत्यधिक सूंघने वाला नशा करना बताया था।
- थाना जनकपुरी क्षेत्र में भी कच्ची सड़क पर छह माह पूर्व एक युवक की नशे की वजह से जान चली गई थी।
- मानकमऊ रजबहे में एक युवक का शव मिला था, जिसकी मौत भी अत्याधिक नशे की वजह से हुई थी।
मादक पदार्थों पर शिकंजा कसने को पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस की कार्रवाई में लगातार तस्कर पकड़े जा रहे हैं।------आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed