फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug stores will be closed today

आज बंद रहेंगी दवा की दुकानें

Wed, 14 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन बिजनेस के विरोध में बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल के चलते दवा कारोबारी दवा की दुकानें बंद रखेंगे। जनपद में करीब 2700 दवा की दुकानों पर रोजाना पांच लाख मरीज और तीमारदार दवा लेने के लिए पहुंचते हैं। एक दिन में करीब तीन करोड़ के दवा कारोबार पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


दो बसों में दवा कारोबारी जंतर मंतर पर दिल्ली में प्रदर्शन के लिए भी निकलेंगे। इस हड़ताल से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील त्यागी, महासचिव प्रदीप लूथरा सहित अन्य दवा कारोबारियों ने बताया कि ई-फार्मेसी जैसी ऑनलाइन बिजनेस नीति के विरोध में देशव्यापी हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत ही बुधवार को जिले की सभी 2700 दवा की दुकानें बंद करने का आह्वान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दवा की दुकानों पर रोजाना साढ़े चार से पांच लाख मरीज और तीमारदार दवाएं लेने पहुंचते हैं। सीडीए की रिटेल विंग के अध्यक्ष नलिन अग्रवाल, डॉ. एसके ठकराल सहित अन्य दवा कारोबारियों ने कहा कि ऑनलाइन बिजनेस में ब्रांडेड ऑनलाइन शापिंग कंपनियों की मनमानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीदारी पर अंकुश न होने के कारण ड्रग तस्करी जैसे खतरे बढ़ेंगे। इसके अलावा देहाती इलाकों से कस्बों में अब तक ऑनलाइन बिजनेस का माहौल और साधन ही नहीं है। इसलिए यह काम अभी अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम दबाव के बावजूद इस बार दवा कारोबारी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed